फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हर हफ्ते आ रहे कैंसर के 8 से 10 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में हर हफ्ते कैंसर के 8 से 10 नए मरीज आ रहे हैं। इनमें 90 प्रतिशत ऐसे होते हैं, जो तंबाकू के सेवन की वजह से इस बीमारी के शिकार होते हैं। तंबाकू, सिगरेट और गुटखा का सेवन करने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इसके चलते कैंसर के मरीजों की भी संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल में तंबाकू, गुटखा, पान मसाला और सिगरेट का सेवन बड़ी संख्या में लोग करते हैं। तंबाकू में मौजूद रसायन (कार्सिनोजेन) कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। तंबाकू के सेवन से फेफड़े, मुंह, गले, ग्रसनी, अन्नप्रणाली, मूत्राशय, अग्न्याशय, गुर्दे और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान करने वालों में मुख के कैंसर का 10 गुना ज्यादा खतरा होता है। तंबाकू के सेवन से फेफड़ों, श्वांस और हृदय रोग के साथ स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ाता है। बताया कि मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में जो भी कैंसर के मरीज आते हैं, उनमें 90 प्रतिशत तंबाकू, गुटखा, बीड़ी और सिगरेट का सेवन करने वाले होते हैं। अस्पताल में हफ्ते में एक दिन होने वाली कैंसर की ओपीडी में 8 से 10 नए मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो भी कैंसर के मरीज आ रहे है, वे एंडवास स्टेज वाले होते हैं। शुरुआती लक्षण वाले मरीज पांच से 10 प्रतिशत ही होते हैं। पहले अधिक उम्र वाले लाेगों में कैंसर के लक्षण मिलते थे, अब 30 की उम्र वाले युवाओं में भी कैंसर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें