मड़िहान। सोनभद्र जनपद के जुड़वारिया से बिल्डिंग मैटेरियल पहुंचाकर शनिवार की देर रात लौटते समय कलवारी में मैजिक चालक से 75 हजार की लूट कर बदमाश भाग गए। चालक ने मालिक को छिनैती की सूचना देकर मोबाइल बंद कर लिया। शक होने पर व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मड़िहान कस्बा स्थित बृजेश सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। बृजेश ने हरिहरा गांव स्थित एक युवक के आर्डर पर किराए की मैजिक से बिल्डिंग मैटेरियल का सामान जुड़वरिया भेजा था। मैटेरियल का 75 हजार रुपये लेकर चालक जुड़वरिया से रात में मड़िहान के लिए चला था। रास्ते में उसके साथ छिनैती हो गई। व्यवसायी बृजेश सिंह ने बताया कि चालन ने फोन कर बताया कि देर रात कलवारी पहुंचा तो कुछ बदमाश पैसे का झोला छीनकर भाग गए। इसके बाद चालक मोबाइल बंद कर लिया, खलासी भी लापता हो गया। शक होने पर व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दिया। खोजबीन के चार घंटे बाद चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि चालक खलासी दोनो संदेह के घेरे में हैं। मामले की जांच की जा रही है।