मिर्जापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री ने रविवार को बरकछा में विद्युत निगम की सौभाग्य योजना फेज-3 और आरडीएसएस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से जिले के 429 मजरों के 7355 घरों को बिजली मिलेगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री कहा कि केंद्र सरकार की कोशिश है कि देश का कोई ऐसा कोना न हो, जो बिजली से वंचित हो। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम ने 429 मजरों के 7355 घरों को कनेक्शन देने के लिए चिह्नित किया है। इस दौरान छानबे विधायक रिंकी कोल, जिलाध्यक्ष भाजपा बृज भूषण सिंह, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल आदि रहे।