फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 7338 को शांति भंग के आरोप में नोटिस, 2665 ने कराई जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए शांति भंग की आशंका में 7338 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें से 2665 लोगों ने जमानत भी करा ली है। उधर, पुलिस प्रशासन लाइसेंसी असलहा भी जमा करा रहा है। अब तक 4383 लोगों के लाइसेंसी असलहे जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव कार्यालय में तैनात निरीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि मझवां विधानसभा उपचुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए शांति भंग की आशंका में 7338 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें से 2665 लोगों ने जमानत कराया है। नोटिस जारी कर शपथ पत्र लिया जाता है कि चुनाव में उनके द्वारा कोई बाधा उत्पन्न नहीं किया जाएगा। बाधा उत्पन्न करने पर उनकी जमानत राशि जब्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि जिले में 7106 लाइसेंसी असलहाधारक हैं। थानावार असलहा जमा कराए जा रहे हैं। अभी तक 4383 लोगों के लाइसेंसी असलहे जमा कराए गए हैं। कुछ लाेगों को इससे छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रहेगी। 442 बूथों में से 266 पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा 200 से ज्यादा बूथों पर वेबकॉस्टिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें