फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 720 किलो मिलावटी खोवा नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई, 12 नमूने लिए गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी
मिर्जापुर। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 720 किलो मिलावटी खोवा नष्ट कराया। होली पर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के रोकथाम के लिए चुनार के दुर्गा जी मोड़ के खोवा मंडी व खोवा निर्माण केंद्र पर छापा मारा गया। कई प्रतिष्ठानों से 720 किलो मिलावटी खोवा नष्ट कराया।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि कुछ जगह खराब व बदबूदार खोए भी बेचे जा रहे हैं। खोवा मंडी से अमरेशचंद्र यादव, धनेश यादव, रामचंद्र यादव, रविलाल यादव, राधेश्याम पाल, मुलायम यादव, सरोज कुमार, जोगिंदर यादव, संतोष कुमार, व हरिश्चंद्र यादव सहित अन्य से खोवे के 12 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। 720 किलो खराब व बदबूदार खोवे को नष्ट कराया। पथरहिया में दो तेल के नमूने लिए। सभी जांच फूड सेफ्टी ऑन व्हील से की गई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी चुनार, राजेश वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार संजय सिंह व पुलिस बल के साथ सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. मंजुला सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी,एन एन झा, रवि शेखर कुशवाहा, राजेश मौर्य, संदीप कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें