फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल में विंध्याचल मंडल के 72 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई मंडलीय टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अदलहाट। प्रयागराज में 24 से 28 सितंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए विंध्याचल मंडल के 72 बालक-बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बुधवार शाम मंडलीय टीम मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई।
मंडलीय खेल सचिव राजवन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक-बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। टीम में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर राजेश सिंह और कोच प्रवीण कुमार सिंह भी रवाना हुए।
विज्ञापन

मंडल की टीम में अंडर-14 बालक वर्ग में मिर्जापुर के किशन कुमार, आशीष यादव, शिवम, शनि, प्रियांशु, आक्रोश समेत भदोही और सोनभद्र के खिलाड़ी शामिल हैं। अंडर-17 बालक वर्ग में मिर्जापुर के आयुष सिंह, बलदाऊ यादव तथा भदोही के ज्ञान यादव, हिमांशु यादव, आदर्श यादव, अंश यादव समेत सोनभद्र के खिलाड़ी चयनित हुए हैं। अंडर-19 बालक वर्ग में मिर्जापुर और भदोही के खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में भी तीनों आयु वर्गों के लिए मिर्जापुर और भदोही की खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम के प्रयागराज रवाना होने पर खिलाड़ियों में उत्साह रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें