फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन पंडा व पुलिस आमने- सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। नवरात्र के प्रथम दिन दर्शनार्थियों की बेहतरी को लेकर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था को लेकर पंडा व पुलिस अंतर्द्वंद्व की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में नगर विधायक ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार को सुबह मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की उमड़ी अपार भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी । इस बात की जानकारी किसी ने डीआईजी को दी जिस पर उन्होंने तत्काल पुलिस के आलाधिकारियों को देकर स्थिति सुधारने का निर्देश दिया। जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक , पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दलबल के साथ मंदिर पहुँचे। पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने बताया कि जब वह मन्दिर पहुँचे तो भीड़ की स्थिति काफी अनियंत्रित दिखी। मैं अपने कुछ सहयोगियों के साथ गर्भगृह पहुँचा तो देखा कि वहाँ तीर्थपुरोहित दर्शनार्थियों को दर्शन पूजन करा रहे थे, जिसके चलते भीड़ निकल नहीं पा रही थी कड़ी मशक्कत कर लोगों को बाहर निकलने का काम किया। व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंदिर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के समीप रस्सी बंधवाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंदिर पर तालमेल स्थापित हो सके इसके लिए अनुभवी दारोगाओं की अतिरिक्त तैनाती आज की गई है। रस्सी को लेकर पंडा समाज के पदाधिकारियों ने काफी देर तक पुलिस अधीक्षक से बात की जिसपर उन्होंने कहा कि व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विंध्याचल। शनिवार को दोपहर में न्यू वीआईपी मार्ग से आगे राधाकृष्ण मंदिर के समीप रस्सी बांधने के मामले में पंडा समाज के लोग नगर विधायक से मिले। इस पर जनपद के आलाधिकारियों से बात कर विधायक ने अपने हाथ से सायं साढ़े पांच बजे के करीब रस्सी खोली। यह जानकारी पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दी। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए यह प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें