फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानपात्र से निकले 20 लाख 54 हजार 950 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मंगलवार को राजस्व विभाग एवं श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्यों के बीच विंध्याचल धाम के दो दान पात्र खोले गए। दोनों दानपात्रों से 20 लाख 54 हजार 950 रुपये निकले।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन के हाल में मंगलवार को दान पात्रों से निकले गए रुपए की गणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की गई। प्रशासनिक भवन में रुपयों की गणना के बाद रुपयों को जिलाधिकारी के खाते में जमा कराया गया। जिले के राजस्व विभाग के अधिकारी एवं श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों की देखरेख में रुपयों की गणना की गई। सुबह 11 बजे खोले गए दान पात्रों से निकले रुपयों की गणना देर शाम तक चलती रही। नायब तहसीलदार संतोष कुमार एवं श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी की देखरेख में रुपयों की गणना की गई। गणना के बाद धनराशि को श्री विंध्य विकास परिषद के अध्यक्ष जिलाधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक के खाते में जमा किया गया। श्री विंध्य विकास परिषद के सदस्य अनुज पांडेय, विजय शंकर दुबे, अरविंद कुमार दुबे, प्रदीप कुमार दुबे, सूरज सोनकर, महेंद्र सोनकर, राजकुमार, अरुण कुमार दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें