फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहरौरा जलाशय के रख-रखाव के लिए मिला 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। शुद्ध पेयजल के लिए प्रदेश सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। इसमें तीन जनपद सोनभद्र, मिर्जापुर और बुंदेलखंड शामिल है। इसके अतिरिक्त अहरौरा जलाशय की ऊंचाई और सफाई के लिए 18 करोड़ रुपया दिया गया है। क्षेत्र की हर छोटी बड़ी नहरों का पक्कीकरण होने जा रहा है। यही नहीं, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत सभी सड़के साढ़े पांच मीटर से कम चौड़ी नहीं होंगी और उनके निर्माण में 30 वर्षों की गारंटी होगी। यह उद्बोधन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सोमवार को अदलहाट के समीप पथरौरा मील पर स्थित नव निर्मित कृष्णा उत्सव वाटिका के उद्घाटन अवसर पर आयोजित एक समारोह में किया।
विज्ञापन

मड़िहान विधायक ने उत्सव वाटिका को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण और बहु उपयोगी बताया। सभा की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक पब्लिक स्कूल कौड़िया कला डा. नागेंद्र प्रसाद दूबे और संचालन अमित पांडेय ने किया। मंच पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य साधु चरण पांडेय, अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, शिव बालक सिंह, राम पाल सिंह, बैजनाथ प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वाटिका संस्थापक गौरी शंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें