फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर बम- बम हुई विंध्य नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भोर से ही गंगा स्नान कर भगवान शिव के मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह-सुबह ही बोल बम बोल बम का जयघोष करते हुए श्रद्धालु शिवालयों की ओर चल पड़े। पूरे दिन भर चहल-पहल रही। विभिन्न शिवालयों में रुद्राभिषेक और विशेष पूजन अर्चन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर के तारकेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव, बूढ़ेनाथ महादेव सहित दर्जनों शिवालयों में शिव पूजा की गई। विविध प्रकार से पूजा कर ठंडई का वितरण किया गया। तारकेश्वर महादेव मंदिर में तो महादेव जी के दर्शन के लिए सुबह से ही जो कतार लगी वह देर रात तक जारी रही। यही दशा पंचमुखी महादेव व बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर भी हुई।

महादेव की निकली पालकी यात्रा
गुड़हट्टी में युवा शक्ति संघ की ओर से महादेव की पालकी यात्रा निकाली गई। बोल बम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। चौराहे पर आरती के पुष्प वर्षा की गई। प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत डा. योगानंद गिरी, साहू संजीव, टीएन तिवारी, शोभित यादव, मनोज, राज माहेश्वरी आदि थे। उधर, रूखड़घाट मोहल्ला स्थित शिव जी के मंदिर पर सोमवार को जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवभक्तों ने भांग व धतूरे का प्रसाद चढ़ाकर बाबा भोलेनाथ की पूजा की। विनोद कुमार गौतम, कन्हैया यादव, सोनू यादव, अमित कुमार, सुदामा यादव, रामकुमार, पवन यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें