सीखड़। मझवां एवं आराजी लाइन्स ब्लाक के संयुक्त तत्वावधान में विशाल जुलूस निकालकर वायु सेना के अधिकारी अभिनन्दन का अभिनन्दन किया गया। रविवार को हिंदू युवा वाहिनी एवं समस्त क्षेत्रीय नागरिकों ने 60 मीटर तिरंगे के साथ छीतकपुर गांव से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो आजाद चौक खैरा में सभा में रुप में तब्दील हो गई।
जुलूस में क्षेत्र के बड़े, बूढ़े व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभिनन्दन का अभिनंदन है। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारो से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। स्कूल के बच्चों द्वारा बैंड बाजे की धुन लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थी। कार्यक्रम का संचालन रमेश पाठक ने किया। माताशंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर सुरेश सिंह, प्रेमशंकर पाठक, अरविंद सिंह, श्याम सूरत सिंह, श्याम बिहारी सिंह, तरूण राय, शिवम पांडेय, विनय दूबे, आशीष सिंह, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।