फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के जिंदा होने के बावजूद महिला ले रही विधवा पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। पति के जिंदा रहते हुए भी विकास खंड हलिया की ऊटी गांव निवासी एक महिला पिछले दस साल से विधवा पेंशन ले रही थी लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। न सरकारी महकमे का इसपर कभी ध्यान गया न ही ब्लाक के बीडीओ, एडीओ पंचायत या इसके पूर्व रहे प्रधानों का। धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आते ही ब्लाक से लेकर समाज कल्याण के अधिकारी तक सन्न रह गए। आनन फानन में इसपर जांच बैठा दी गई। जिसमें पाया गया कि महिला पति के जिंदा होने के बावजूद विधवा पेंशन ले रही थी। हालांकि पुष्टि होने के बावजूद अभी तक महिला पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ऊंटी गांव निवासिनी शकुंतला देवी पत्नी श्रीकांत द्वारा वर्ष 2009 से अबतक विधवा पेंशन लेने की बात संज्ञान में आया है । इस संबंध में ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी ने गत चार फरवरी को विधवा पेंशन की सूची, खाता संख्या, स्टेटमेंट संलग्न कर जिलाधिकारी को कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी ने बताया कि इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा लिखित सत्यापित रिपोर्ट देने के बावजूद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। प्रधान ने जिलाधिकारी को दिए गये प्रार्थना पत्र में विधवा पेंशन तत्काल बंद कर जांच करने की मांग की है। उपभोग की गयी धनराशि सरकारी खाते में वापस करने के साथ आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश उपाध्याय का कहना है कि शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें