जिगना। छानबे क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक प्रमुख गंगाघाट में पक्का घाट न होने से ग्रामीणों को स्नान तथा पूजापाठ करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घाटों पर फिसलन होने के कारण आए दिन स्नानार्थियों का गिरकर घायल होना आम बात हो गई है।
क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा क्षेत्र के नीबी गहरवार, भौरूपुर, साटनपट्टी, चडैचा, कोठरा, डंगहर, नौगाव, आदमपुर, भिलगौर, गोगांव, उचडीह, झिलवर आदि गंगाघाटों को पक्का कराने व कटान रोकने की मांग की गई थी लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान आनंद कुमार सिंह गुड्डू, राजेश चौबे, युवराज सिंह, पुष्पा सिंह, नागेंद्र सिंह, विजय शंकर शुक्ल, विद्या सिंह, सूरज सिंह, शशिभूषण पाठक, दिलीप पाठक, साहब लाल, गोवर्धन सिंह, राकेश पांडेय, अखिलेश सिंह, शिवकांत मिश्र, दिनेश कुमार यादव, भूलन सिंह, भाष्कर सिंह, सुरेश दुबे आदि ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गंगाघाटों को पक्का घाट बनवाने की मांग की है।