नरायनपुर। सनबीम स्कूल नरायनपुर में गुरुवार को विद्यालय सभागार में केजी कंवोकेशन का आयोजन किया गया। जिसमें यूकेजी के बच्चो को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सर्टिफिकेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी खिल उठे। इस मौके पर बच्चो ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर यूकेजी की कक्षा अध्यापिका ने भावुक होकर बच्चो को कक्षा वन की अध्यापिका को सौपा एवं बच्चों के साथ बिताए अपने एक वर्ष के अनुभव को साझा किया। प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी ने बच्चों को उनके अगले कक्षा की जिम्मेदारी से अवगत कराया। डायरेक्टर अभिषेक सिंह व अभिनव सिंह ने बच्चो को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक आपने तीन साल केजी में मस्ती के साथ पढाई की और बहुत कुछ सीखा परंतु अब कक्षा एक में आपकी पढाई पहले से अधिक कठिन होने वाली है। इसके लिए आपको पहले से अधिक परिश्रम के साथ पढ़ाई करनी होगी। इसके लिए उन्होंने बच्चों की स्वीकृति ली। इस दौरान राकेश सिंह ,विमल सिह, दामोदर शर्मा, कोआर्डिनेटर ममता यादव एवं टीचर्स आदि मौजूद रहे।