फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है। दो महीने पूर्व बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को सिलेंडरों की डिलेवरी नहीं की जा रही है। मजबूरन उन्हें महंगे दामों पर दुकानों से मिट्टी का तेल खरीदकर स्टोव पर खाना बनाना पड़ रहा है। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय और गैस एजेंसियों के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जनपद में पांच से अधिक गैस एजेंसियां हैं। इसमें विंध्यवासिनी गैस एजेंसी, परमार गैस एजेंसी, अस्मिता गैस एजेंसी, भारत गैंस एजेंसी आदि हैं। जिनके लगभग तीन लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं ने दो महीने पहले से सिलेंडर के लिए आन लाइन डिलेवरी की बुकिंग कराई लेकिन अभी तक उनके घर गैस सिलेंडर नहीं पहुंचे। तब उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच गए। जहां बताया गया कि दो महीने से गाड़ियां सिलेंडर लेकर नहीं आ रही हैं। जैसे ही गाड़िया आएंगी वैसे ही सिलेंडर दे दिया जाएगा। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।
इनसेट
झूंसी में गैस सिलेंडर का गोदाम है। वहीं से सारा सिलेंडर आता है। लेकिन वर्तमान समय में कुंभ मेला के चलते रूट का परिवर्तन कर दिया गया है जिससे आए दिन जाम लग रहा है। इससे गाड़ियां नहीं आ पा रही हैं। 11 फरवरी के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। शनिवार को दो गाड़ियां मंगवाई गई है। जल्द से जल्द डिलेवरी की जाएंगी। उमेश कुमार जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें