मिर्जापुर। छात्रसंघ चुनाव 2018-19 के लिए महाविद्यालय व कालेजों में हुए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई। नामांकन के दौरान जीडी बिनानी कालेज, केबीपीजी कालेज व कमला आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 51 नामांकन डाले गए थे। हुई जांच प्रक्रिया के दौरान जहां केबीपीजी कालेज में कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए ऐनुल आब्दिन के पर्चे उम्र के कारण निरस्त कर दिए गए वहीं कमला आर्य कन्या पीजी कालेज में अध्यक्ष पद के लिए हुए तीन नामांकन व महामंत्री पद के लिए डाले गए पांच नामांकन में से एक-एक नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।
जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 47 प्रत्याशी मैदान में बताए जा रहे हैं। जीडी बिनानी कालेज में जांचोपरांत अध्यक्ष समेत अन्य सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। अध्यक्ष पद के लिए शिवपाल यादव व प्रशांत शुक्ल मैदान में हैं वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु दिलीप, सोनू चौहान, महामंत्री पद के लिए आनंद यादव, आदर्श कुमार व नीतीश सोनकर, पुस्तकालय मंत्री पद हेतु पवन कुुमार व विनोद कुमार तिवारी, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए पंकज गुप्ता, मनीष द्विवेदी व शिवम सिंह यादव तथा कला संकाय प्रतिनिधि हेतु दिवाकर गुप्ता, प्रभुनारायण द्विवेदी, मनमोहन सिंह के नामांकन वैध पाए गए। केबीपीजी कालेज में अध्यक्ष पद के लिए प्रकृति मिश्रा, मनीष कुमार तिवारी व रवि यादव, उपाध्यक्ष पद हेतु अंकित चौरसिया, गुलशन पाठक व दीपक कुमार, महामंत्री पद पर अभिषेक कुमार सिंह व शिवा कुमार पांडेय, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अमरजीत यादव, गौरव यादव, प्रियांशु बरनवाल व विनय कुमार मौर्या, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक शर्मा, फरहान खान, रत्नेश, राजेश्वर वर्मा व सत्यम कसेरा व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक यादव के नामांकन वैध पाए गए। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर ऐनुल आब्दिन का नामांकन उम्र कम होने के कारण निरस्त कर दिया गया। वहीं कमला आर्य कन्या पीजी कालेज में नामांकन जांच प्रकिया 26 अक्तूबर को ही पूरी कर ली गई थी। इस प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर तीन छात्राओं द्वारा किए गए नामांकन में नेहा व पूजा का नामांकन वैध पाए गए वहीं संगीता मौर्य का नामांकन निरस्त कर दिया गया। उपाध्यक्ष पद पर किए गए तीन नामांकन वैध पाए गए। महामंत्री पद के लिए किए गए पांच नामांकन में शिवानी दुबे, आयुषी कसेरा, शालिनी मिश्रा, आकांक्षा निषाद का नामांकन जहां वैध ठहराया गया वहीं पूजा बिंद का पर्चा अवैध करार दिया गया। पुस्तकालय मंत्री पद पर सलमा बानो तथा नेहा केसरी के नामांकन वैध पाए गए। कोषाध्यक्ष पद पर हुए महज एक नामांकन के कारण सृष्टि अग्रहरी को निर्विरोध चुन लिया गया है। नामांकन जांच पूरी हो जाने पर चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों को लिंगदोह समिति की सिफारिश का शत प्रतिशत पालन के निर्देश दिए गए हैं।
मिर्जापुर। छात्रसंघ चुनाव में नामांकन बाद जांच प्रक्रियाो पूणरी होते ही अध्यक्ष समेत अन्य दावेदार प्रचार व प्रसार में जुट गए हैं। सड़को पर जहां जुलूस निकाल छात्र व छात्राओं के घर-घर दस्तक दे रहे हैं वहीं नगर के विभिन्न चौराहा व तिराहा पोस्टर व बैनर से पटने शुरु हो गया है।
प्रचार प्रसार में कुछ प्रत्याशियों द्वारा बैठे बिठाए मोबाइल से छात्र व छात्राओं से संपर्क स्थापित कर अपने पक्ष में मतदान किए जाने का गुहार लगाया जा रहा है। प्रचार व प्रसार में छात्रों के द्वारा निकाले जा रहे जुलूस से चौराहो व तिराहो पर जाम की स्थिति बन जा रही है।