फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम पर मटर बीज नदारद, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


जिगना। छानबे के राजकीय कृषि गोदाम में मटर का बीज उपलब्ध न होने से किसानों में रोष है। किसानों को सूचना थी कि अनुदान पर शत प्रतिशत छूट के साथ मटर का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। पर अभी तक मटर का बीज गोदाम पर नहीं आया जिससे किसानों को यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा है।
विज्ञापन

गोदाम प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम पर गेहूं की एक प्रजाति 2967 तथा चना, मसूर, सरसों का बीज उपलब्ध है। उन्होंने दो चार दिन में मटर के बीज आने की संभावना जताया। बहरहाल किसान हिंछलाल यादव, मनीष शुक्ल, हरसू प्रसाद दुबे, तौलन यादव, दीनानाथ पांडेय, साहब शुक्ला, राम सागर यादव, ललित चौधरी आदि का कहना है कि गोदाम से मटर बीज न मिलने से किसान बाजार से महंगे दर पर खरीदने को विवश हैं। किसानों ने गोदाम पर बीज उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन






गोदाम पर मटर बीज नदारद, किसान परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें