फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरु युवा केंद्र ने मनाया सद्भावना पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में कोन विकास खंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सद्भावना पखवाड़ा अन्तर्गत भाषण, क्वीज एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण प्रतियागिता में प्रदूषण पर्यावरण विषयों पर अपनी बात रखी। क्वीज प्रतियोगिता में मनीष प्रथम, देवप्रकाश द्वितीय व बच्चेलाल तिसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में सुनील प्रथम, मधू द्वितीय व आशीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह मलाधरपुर में सद्भावना पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भानूप्रताप आर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा श्रोत रहे। अपने शासनकाल में उन्होंने कंप्यूटर क्रांति में महत्वपूर्ण कदम उठाया था। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शोभा खत्री, चांदनी, प्रिया कटियार, अंजली देवी, सुधा भारती, रोमा गुप्ता, तुलसी साहनी, लक्ष्मण यादव, अजीत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें