फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजिया टोला में घटना के दूसरे दिन छाया रहा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। क्षेेेत्र के कंतित गजिया निषाद बस्ती में शनिवार को कच्चा मकान गिरने से दो बच्चों की मौत की घटना के दूसरे दिन भी बस्ती में मातम छाया रहा। परिवार के लोग बिलखते रहे। घटना की जानकारी होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पहुंच कर संवेदना जताई और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए जिला प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

निषाद बस्ती में शनिवार की शाम सात बजे धर्मेंद्र के कच्चे मकान की दीवार गिरने से उसकी तीन वर्षीय पुत्री स्मृति तथा राजकुमार के पुत्र नान्हू गुप्ता (आठ) की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। राजकुमार एवं धर्मेंद्र गुप्ता पड़ोसी है। धर्मेंद्र एलआईसी का एजेंट है। उसके दो संतानोें में रोहित गुप्ता (आठ साल) बड़ा है जबकि स्मृति गुप्ता (तीन वर्ष) छोटी थी। की मां उषा बेटी को याद कर बेहोश हो जा रही है। धर्मेंद्र के पास राशन कार्ड नहीं है। उसके पिता के नाम पर राशन कार्ड बना है। प्रधानमंत्री आवास के लिए उसने फार्म भरा था जो कैंसिल हो गया। उधर, राजकुमार दूधनाथ चुंगी पर ठेला रोजी रोटी चलाता है। इन दिनों बारिश के चलते वह ठेला नहीं लगा रहा था। उसके तीन संतानों में नान्हू बड़ा था। उसकी दूसरी पुत्री पूनम (सात) , ज्योति (पांच) और किरन तीन वर्ष की है। राजकुमार ने रोते हुए कहा कि एक ही बेटा था। उसे सभी प्यार करते थे।
आज खाते में पहुंच जाएंगे चार-चार लाख : जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि दोनों मृत बच्चों के परिवार वालों के खाते में सोमवार तक चार-चार लाख रुपये पहुंच जाएंगे। इसकी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। दैवीय आपदा के तहत राशि दी जा रही है। साथ ही 32 सौ रुपये घर की छत के मरम्मत करने के लिए दिया जाएगा। मौके पर एसडीएम सदर और तहसीलदार को भेजा गया था। दोनों परिवार वालों को जल्द प्रधानमंत्री आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें