फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडिल मार्च निकाल कर लोगों को देंगे घोटाले की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में अनगढ़ स्थित कार्यालय पर बीएसएनएल के ठेका कर्मचारियों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। छह सूत्री मांगों को लेकर ठेका कर्मचारी बकाया मानदेय सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। धरने के 20 दिन के बावजूद मजदूरों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। ठेका कर्मी मजदूरी घोटाले और अन्य अनियमितताओं का खुलासा क्षेत्रीय लोगों के बीच कैंडिल मार्च, जुलूस और अन्य तरीकों से जनता तक ले जाएंगे।
विज्ञापन

संरक्षक दिनेश तिवारी ने कहा कि बीएसएनएल भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा बर्बाद किया जा रहा है। मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि बीएसएनएल कर्मचारी न्यूनतम वेतनमान, लंबित मजदूरी का भुगतान, मजदूरी का भुगतान चेक अथवा सीधे खाते में करने की मांग कर रहे हैं। जिला सचिव सुरेशचंद्र बिंद ने कहा कि बीएसएनएल द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। विभाग में करोड़ों रुपये के मजदूरी घोटाले की जांच होनी चाहिए। कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दूरसंचार विभाग के प्रबंधक द्वारा महज आश्वासन दिया जा रहा है। आज तक संपूर्ण बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं कराया गया है। ईपीएफ, ईएसआई, सामाजिक सुरक्षा आदि सुविधाओं को नहीं दिया जा रहा है। जबकि उक्त सुविधाओं को लागू करने के लिए भारत सरकार, श्रम मंत्रालय और बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है। इस दौरान शीतला प्रसाद, राम कुमार, संजय मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, शोभनाथ, रामकुमार, चक्रधारी, संजय मौर्य, धनेश मौर्य, धीरेंद्र कुमार दुबे, तेजभान सिंह, विकास गौतम, रामाश्रय यादव, जगदीश यादव, सुनील, शिव कुमार, कल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें