फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों ने त्रिवेणी एक्सप्रेस को देर तक खड़ी करने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। जंक्शन के ब्रांच लाइन पर स्थित सक्तेशगगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अप त्रिवेणी एक्सप्रेस को घंटों खड़ा कर दिए जाने से आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। अप त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे विलंब से सक्तेशगढ़ रेलवे स्टेशन पर भोर में 3.59 पर पहुंची और काफी देर तक वही खड़ी हो गयी। इस दौरान ट्रेन यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचकर ट्रेन को देर तक खड़ा किये जाने का कारण पूछा तो बताया गया कि चुनार की ओर से इंटरसिटी ट्रेन आ रही है, उसके जाने के बाद यह ट्रेन रवाना होगी, यह बात सुनते ही यात्री आक्रोशित होकर स्टेशन मास्टर कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच ट्रेन से यात्रा कर रहा एक युवक कार्यालय में पहुंचा और स्टेशन मास्टर से गाली गलौज करने के साथ स्टेशन मास्टर को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर ने पुलिस चौकी सक्तेशगगढ को देने के साथ ही चुनार जंक्शन के वरिष्ठ अधिकारी व तैनात रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इंटरसिटी एक्सप्रेस के जाने के बाद 6.25 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस सक्तेशगगढ स्टेशन से चुनार जंक्शन के लिए रवाना हुई। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक ट्रेन के खड़ी रहने से ट्रेन यात्रियों को पानी, खानपान के सामानों के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे सुरक्षा बल चुनार के प्रभारी अनिल दूबे ने बताया कि स्टेशन मास्टर प्रणव कुमार के तहरीर पर रेलवे पुलिस ने यात्रा कर रहे युवक शमशेर सिंह पुत्र रामनरेश सिंह निवासी बडहर खुर्द राबर्ट्सगंज सोनभद्र के विरूद्ध ड्यूटी पर कार्यरत अधिकारी से अभद्र व्यवहार किये जाने व सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर उसे चलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें