फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 12 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 16 अप्रैल से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी जो 28 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए 11 इंटर कालेजों और एक मदरसे को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मदरसा परीक्षाएं पहली बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। मदरसा बोर्ड की परीक्षा उप जिलाधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 16 अप्रैल से दो पाली में होगी। पहली पाली प्रात: आठ से पूर्वान्ह 11 बजे तक तथा दूसरी पाली अपरान्ह दो से पांच बजे तक होगी। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं राजकीय इंटर कालेेज महुवरिया, सरदार पटेल इंटर कालेज कोलना चुनार, इंटर कालेज मठना, नगर पालिका इंटर कालेज अहरौरा, आदर्श इंटर कालेज अहरौरा, बसंत इंटर कालेज, पीडीएनडी इंटर कालेज चुनार, मिश्री लाल इंटर कालेज मवैया चील्ह, मानमाधव इंटर कालेज विजयपुर, महाशक्ति इंटर कालेज बिहसड़ा विजयपुर, श्री शिवप्रताप इंटर कालेज पवारी कला और मदरसा बदरूल इस्लाम निस्वा बनकी मड़िहान को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन पर 3179 परीक्षार्थी शामिल होंगेै। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी विनोद जायसवाल ने बताया कि परीक्षा के बाद कापियों के संकलन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें