फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को गणित के प्रश्नों ने छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में 12 वीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। इसमें मिर्जापुर और भदोही में 57 छात्र-छात्राओं ने गणित विषय की परीक्षा छोड़ दिया। गणित के प्रश्नपत्र में कई प्रश्नों ने छात्र-छात्राओं को परेशान किया। सिटी कोआर्डिनेटर सुपर्णा सिन्हा ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सख्ती और पारदर्शिता से परीक्षा कराने की हिदायत दिया।
विज्ञापन

नगर के लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य एनके पांडेय ने बताया कि परीक्षा में पंजीकृत 220 में से 12 परीळ्क्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दिया। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि पंजीकृत 371 में से 15 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नही हुए। कछवां क्रिश्चियन स्कूल में 51 छात्रों ने परीक्षा दिया। इसी प्रकार वर्धमान पब्लिक स्कूल की केंद्र व्यवस्थापक सपना जैन ने बताया कि पंजीकृत 312 में से 16 परीक्षाथी शामिल नही हुए। शेमफोर्ड स्कूल की प्रधानाचार्या सुपर्णा सिन्हा ने बताया कि स्कूल में पंजीकृत 77 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। संत रविदास नगर स्थित मदर हेलिमा पब्लिक स्कूल में 591 में से नौ, डीपी मॉडल स्कूल में पंजीकृत 28 में से एक, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 68 में से चार छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। जंगीगंज स्थित जेडी पब्लिक स्कूल में 17 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें