मिर्जापुर। छानबे विधायक राहुल कोल ने बुधवार को विंध्याचल सीएचसी पर टेली मेडिसिन सिस्टम योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इसके शुभारंभ होने से मिर्जापुर के मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। वह जिले में ही रहकर बीएचयू एवं एसजीपीजीआई के प्रतिष्ठित डाक्टरों से संपर्क कर अपना इलाज एवं परामर्श ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के प्रयास से उनके संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में स्वास्थ्य सेवाओं हेतु एक और बड़ा कदम उठाया गया। जिसका शुभारंभ बुधवार को किया गया। विधायक ने बताया कि टेली मेडिसिन सिस्टम स्वास्थ्य सेवा मिर्जापुर जिले के लिए वरदान साबित होगी। जिनको गंभीर रोग है और वह अपना इलाज बीएचयू एवं एसजीपीजीआईजी जाकर नहीं करा पा रहे हैं। वह मरीज जिले में ही रहकर बीएचयू .एवं पीजीआई के प्रतिष्टित डॉक्टरों से संपर्क कर इलाज व परामर्श ले सकते हैं। इससे उनके जिले में ही उनके रोगों की इलाज कराने के लिए उनको जानकारी प्रदान कर दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमाकांत पटेल, राम कुमार विश्वकर्मा, डा. शिव पूजन पटेल, संजय उपाध्याय , अनिल, चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।