फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सौ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग ने दी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। महीनों अभियान चलाने के बावजूद जिले में 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं से विभाग बिल नहीं वसूल पाया है। बार-बार चेतावनी के बाद भी बकाएदार बिल जमा करने नहीं आ रहे हैं। वसूली में फिसड्डी रहने पर आजमगढ़ के मुख्य अभियंता को निलंबित कर दिया गया। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने 10 हजार रुपये से अधिक के 700 बकाएदारोें को नोटिस जारी कर बिल भुगतान करने को कहा है।
जिले में हर साल 22 करोड़ रुपये की बिजली की आपूर्ति की जाती है जबकि उपभोक्ताओं से महज 17 करोड़ रुपये की वसूली ही हो पा रही है। जिले में 10 हजार से ज्यादा ऐसे उपभोक्ता हैं जो बिजली का इस्तेमाल तो कर रहे हैं लेकिन भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनमें से 10 हजार रुपये से ज्यादा के 700 बकाएदारों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि यदि वे समय से बिल नहीं जमा करते तो उनके कनेक्शन भी काटे जाएंगे और 50 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों से तहसील के माध्यम से वसूली कराने के लिए आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

नगर, छानबे, लालगंज, हलिया, मड़िहान, पड़री, चुनार, अहरौरा, कछवां, चील्ह समेत अन्य इलाके के उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये बिजली विभाग के बकाया हैं। सबसे अधिक ग्रामीण इलाकों में बिल बकाया है। ऐसे तमाम उपभोक्ता हैं जो वर्षों से बिल जमा ही नहीं कर रहे हैं। इससे विभाग का बढ़ता जा रहा है। लगातार चेकिंग अभियान के बावजूद वसूली नहीं हो पा रही है। लिहाजा अब विभाग ने लगभग सात सौ उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है।

50 बकाएदारों के खिलाफ आरसी
मिर्जापुर। पिछले छह महीने के अंदर 50 से अधिक बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। उन पर 50 हजार से दो लाख रुपये तक का बकाया है और कई नोटिस के बावजूद वे बिल का भुगतान नहीं करे रहे हैं।
विज्ञापन


दस हजार से अधिक के लगभग सात सौ उपभोक्ताओं को नोटिस भेज कर तत्काल बकाया बिल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि बकाया बिल जमा नहीं किया तो उनके संयोजन काट दिए जाएंगे।
यदुनाथ राम, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें