फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन की खबर लगते ही वैधा गांव में पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया विकास खंड के वैधा गांव में मुख्यमंत्री का प्रोग्राम लगते ही आयुक्त और आईजी से लेकर आलाधिकारी तक गुरुवार की शाम मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों वैधा गांव में बन रहे हेलीपैड स्थल समेत उनके रुकने के स्थान का मुआयना किया। वहीं अन्य अधिकारी कमियों को दूर करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

सीएम के आने के डर से चार साल से पूरी तरह गड्ढे तब्दील हो चुकी हलिया चरकुड़ मार्ग को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चमकाने में जुट गए हैं। रातों गड्ढा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियंता राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि 49 किलोमीटर तक सड़क बननी है। पूछने पर बताया कि 11 नवंबर तक जहां तक सड़क बन जाएगी वहां तक बनाई जाएगी। वहीं इलाके में कभी न दिखने वाले सफाई कर्मी इस समय वैधा गांव को स्वच्छ बनाने में जुट गए हैं। डीपीआरओ की तरफ से शौचालयों का निर्माण करा कर रातों रात रंगाई पोताई कराया जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी जर्जर तार व पोल को बदलवाने में लगे हुए हैं। एडीओ पंचायत ने कर्मचारियों की निर्देशित किया धनाभाव के चलते कोई काम छूटना नहीं चाहिए। कार्य में जितना भी धन चाहिए उतना मुहैया करा देंगे लेकिन हर घर में शौचालय का निर्माण करा कर उसकी रंगाई पोताई होनी चाहिए। उधर आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र प्रेम प्रकाश ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं आयुक्त एमएम लाल ने विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों जानकारी लेते हुए क्षेत्र के अधूरे कार्य को पूरे करने के निर्देश दिए।
प्रदेश के मुखिया व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 11 नवंबर को जिले के हलिया ब्लॉक में होगा। मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के पिता के तेरहवीं शामिल होने आ रहे हैं। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुट गया है। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल के अनुसार मुख्यमंत्री लालगंज तहसील के वैधा गांव में बने हेलीपैड पर 12 बज कर 25 मिनट पर पहुंचेंगे। इसके बाद 12 बज कर 35 मिनट पर राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह एक बजकर 25 मिनट पर सोनभद्र के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें