राजगढ़। टाटा नगर से जम्मू जा रही मूरी एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से सक्तेशगढ़ में खड़ी होने की सूचना मिलते ही रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्टेशन मास्टर से संपर्क साधा गया तो उसने बताया कि ट्रेन की कपलिंग नहीं टूटी है। आगे लाइन क्लीयर नहीं मिलने से गाड़ी को रोक दिया गया है। सिंग्नल मिलने पर उसे छोड़ा जाएगा।
बता दें कि सोमवार की सुबह सात बजे मूरी एक्सप्रेस लूसा रेलवे स्टेशन से सक्तेशगढ़ रेलवे स्टेशन पहुुंची तो उसे रोक दिया गया। कुछ लोगों ने बताया कि एक बोगी की कपलिंग टूटने से गाड़ी को रोका गया है। यात्रियों द्वारा गाड़ी चलने के बारे में पूछने पर रेल कर्मियों द्वारा कोई जानकारी नहीं देने पर यात्री भड़क गए। यात्रियों के आक्रोश को देख रेलकर्मियों ने बताया कि आगे एक मालगाड़ी जा रही है। जिसके चलते सिग्नल नहीं मिल रहा है। इससे ट्रेन को रोका गया है। सात बज कर पांच मिनट से सवा आठ बजे तक रूकी ट्रेन को आठ बज कर 20 मिनट पर लाइन क्लीयर मिला तो ट्रेन रवाना हुई ।