फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाल स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। विकास खंड सिटी के समोगरा में ओलंपिक मशाल जुलूस निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मशाल जुलूस का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण स्वच्छता को आत्मसात करें। स्वच्छता को जीवन में उतारे। मशाल जुलूस की तरह अपने जीवन में भी स्वच्छता के दीप को प्रकाशमान करें। इससे स्वच्छता अभियान को सफल बनाते हुए घर-घर तक पहुंचाया जा सके। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण शौचालयों का प्रयोग करें। मनीष पांडेय की अगुवाई में मशाल जुलूस समोगरा से शुरू होकर बर्जी मुकुंदपुर, छितपुर, सरैया, अरगजा पांडेयपुर सहित 45 गांवों से गुजरा। इस दौरान दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। दौड़ में प्रथम पुरस्कार आनंद कुमार और लड़की में अमृता बिंद, बालक में द्वितीय सत्यम ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में खुशबु तिवारी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। ज्योति और रंजना तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सेक्रेटरी कौशलेंद्र, एडीओ पंचायत पहाड़ी आदि मौजूद रहे। इस दौरान डीसी विनोद श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत विजय मौर्य, मनीष पांडेय, सुरेश सिंह सहित भारी संख्या में पुरुष महिला मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें