फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरहवा मेला में उमडा महिलाओं का रेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा । तीज व्रत पारन के बाद ऋषि पंचमी के अवसर पर शनिवार को दुर्गा जी के मंदिर पर लाखों महिलाएं पहुंच कर मत्था टेका और मुरादे मांगी। शनिवार की सुबह से ही दुर्गाजी के पहाड़ का नजारा ही अलग दिख रहा था। हर ओर श्रद्घालुओं की टोली मेले का लुत्फ उठाती दिख रही थी इस दौरान हल्की हल्की बारिश से मौसम और भी ज्यादा सुहाना हो गया था । भीड़ के सापेक्ष फोर्स की कमी के चलते स्थानीय पुलिस को मेले के दौरान काफी मशक्कत उठानी पड़ी ।
विज्ञापन

मान्यता है कि क्षेत्र के पहाड़ो और कंदराओं मे ऋषि मुनि तप करते थे, इन संन्यासियों से आशीर्वाद लेने के लिए वर्षों से पट्टीकला में स्थित दुर्गा जी के पहाड़ पर भादों मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को तीज व्रत के पारन के बाद महिलाओं का हुजूम उमड़ने लगा जो एक विशाल मेले का रुप ले लिया, इसलिए इसे ऋषि पंचमी भी कहा जाता है। शनिवार को भारी संख्या में महिलाएं पहाड़ पर पहुंच कर मां दुर्गा को नारियल फूल चढ़ाकर दर्शन पूजन करती है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की रेला देर शाम तक चलता है। शनिवार को मां दुर्गा का विशेष श्रृंगार किया गया था। मां की अलौकिक झांकी के दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे थे जगह जगह प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया था। मेला में चाट और अन्य पकवानों का महिलाओं और बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया साथ ही जमकर खरीददारी भी की गई । सड़को पर भारी वाहनों से जाम ना लगे इसलिए वनवे कर दिया गया था नगर पालिका द्वारा मेले मे साफ सफाई और पेयजल के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था की गउई थी। इस दौरान जय शंकर पांडे, थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह, अमरेन्द्र बसिंह, राम जय श्री, नीतीश कुमार, कुमार आनन्द, डा. बीपी सिंह, सुजेंद्र सिंह, गोपाल दास गुप्ता, दर्शन सिंह, भारत भूषन त्रिपाठी, श्याम कपूर, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें