मिर्जापुर। विकास खंड राजगढ़ में जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छता आग्रहियों का बुधवार को चयन किया गया साथ ही स्वच्छताग्रहियों को एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं ब्लॉक के रामपुर अड़तिस और गोरथरा में शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताया। प्रधान और सेक्रेटरी को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। स्वच्छता ग्रही के प्ररित करने पर शौचालय बनवाने वाले लोगों के परिजनों के नाम पर पत्थर लगा कर गांव की गलियों का नामकरण किया जाएगा।
राजगढ़ ब्लॉक सभागार में शिक्षा प्रेरकों को स्वच्छताग्रही के लिए चयन करने के लिए साक्षात्कार लिया गया साथ ही एक दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया। ब्लॉक में बने वार रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत की लापरवाही से क्रियाशील नहीं मिला। जिस पर कड़ी नाराजगी जताया। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छताग्रही के रुम मेें काम करने लोगों को सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छता टीम की ट्रिगरिंग टीमों के साथ बैठ कर जागरूक किया। खुले में शौच मुक्त गांव रामपुर अड़तिस और गोरथरा में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई परिवारों के पास शौचालय का निर्माण चल रहा है, जिससे वह खुले में शौच कर रहे हैं। प्रधान और सचिव को कड़ी चेतावनी दिया, कहा कि शौचालय का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रामपुर अड़ ितस में शौचालय बनाने में मानक की अनदेखी करने पर कड़ी नाराजगी जताया। जिला समन्वयक ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी साथ ही 14 वें वित्त और राज्य वित्त के धन के खर्च करने पर भी रोक लगाया जाएगा। इस दौरान बीसी दिव्या सिंह आदि मौजूद रहीं।