फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। वन महोत्सव पर बुधवार को जिले भर के स्कूलों में बच्चों द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करके बच्चों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया कि अब भी जाग जाइए अन्यथा भविष्य में उनके लिए कुछ नहीं बचेगा। सिटी ब्लॉक के देवरी में एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, तहसीलदार सदर आरपी सिंह और बीईओ राजेश वैश्य ने पौधरोपण किया। एसडीएम सदर ने मौजूद लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाने की शपथ दिलाया।
सिटी ब्लॉक में यूपीएस मेवली में राघवेंद्र कुंवर शुक्ल, सुधा देवी, विद्या सागर, यूपीएस अघवार में सत्यंबदा सिंह, नसीम, सविता ने पौधरोपण किया। सीखड़ ब्लॉक के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया में अर्जुन राम, निराशा सिंह, विरेंद्र सिंह, सुनीता ने पौधरोपण किया। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का शपथ दिलाया। वहीं श्रीशंकराश्रम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कृपाशंकर चतुर्वेदी ने पौधरोपण किया। राजगढ़ के प्राथमिक विद्यालय मडफा और ददरा में बीईओ संजय सिंह ने पौधरोपण किया। जमालपुर के प्राथमिक विद्यालय ओड़ी में प्रधान शिव कुमार सिंह, सुभाष चंद सिंह, प्राथमिक विद्यालय जिगनौड़ी में सर्वेश सिंह आदि रहे। कोन ब्लॉक के प्राथमिक और यूपीएस मठिया में शिक्षक सर्वेश सिंह, पहाड़ी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भवरख पहाड़ी में प्रधान अहिल्या देवी और राजनाथ तिवारी, स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज पैड़ापुर में डा. ओम प्रकाश शुक्ल,उमाशंकर पांडेय ने पौधरोपण किया। कैलहट के प्राथमिक और यूपीएस मुहम्मदपुर में बच्चों ने पौधरोपण किया। इस दौरान मनोज सिंह, अर्चना, विजयलक्ष्मी, वंदना ने पौधों का महत्त बताया। गुरसंडी स्थित पारसनाथ मेमोरियल स्कूल में दिलीप तिवारी ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के विद्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पौधा लगाया गया। बापू उपरौध इंटर कॉलेज में डा. धर्मजीत सिंह, श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में डा. लक्ष्मी यादव, दुबार कला स्थित ब्रम्हर्षि देवरहा बाबा इंटर कॉलेज में सुरेश सिंह, भारती उच्चतर विद्यालय में राजेश दूबे, शिव कुमारी उच्चतर विद्यालय में विंध्यवासिनी प्रसाद तिवारी, जनशक्ति उच्चतर विद्यालय में रामरक्षा सिंह ने पौधरोपण किया साथ ही बच्चों को वृक्षों से होने वाले लाभ की जानकारी दिया।
विज्ञापन

छानबे ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कामापुर में बीडीओ विजयनाथ दूबे ने आंवला, नीम, सागौन आदि के पौधे लगाए। इस दौरान एडीओ आईएसबी चिंतामणि, सौम्या सिंह, ओम प्रकाश, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह ने मवैया इंटर कॉलेज में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें