फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधाम में दर्शन-पूजन को आस्थावानों का लगा तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना। छानबे ब्लॉक के विजयपुर स्थित बड़ी माता शीतला धाम एवं डेरवां स्थित माता दुलारो धाम में आसाढ़ मास के तीसरे सोमवार को भक्तों का तांता लगा रहा। देवीधाम पहुंचे श्रद्घालुओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्घि की कामना की। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर माता के दरबार में पहुंचे भक्तजन मां का फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन कर निहाल हो उठे। महिलाओं ने हलवा-पूड़ी का भोग लगा कर पूजन-अर्चन कर मंगलकामना की।
विज्ञापन

माता शीतला व माता दुलारो का दर्शन-पूजन करने के लिए सुुबह से शाम तक दर्शनार्थयों का रेला लगा रहा। देवी धाम परिसर में महिलाओं ने चूल्हे पर हलवा-पूड़ी बनाने के बाद प्रसाद के रूप में मां को चढ़ा कर विधिवत पूजन अर्चन किया। तरह-तरह के फूलों से मां शीतला व मां दुलारो का किया गया भव्य शृंगार का दर्शन कर श्रद्घालु निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख व माता के जयकारे से पूरा धाम परिसर देवीमय हो रहा था। क्या छोटे और क्या बड़े सभी मां की भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए। मंदिर के बाहर कतार में खड़े नर-नारी मां का जयकारा लगाते हुए मंदिर की तरफ बढ़े जा रहे थे।आसाढ़ मास व सावन के प्रत्येक सोमवार व बुधवार को छानबे के विजयपुर व डेरवां स्थित देवीधाम में लगने वाले विशाल मेले में बड़ी संख्या में श्रद्घालु पहुंचते हैं, लेकिन यहां तमाम प्रकार की दुर्व्यवस्थाएं मुंह चिढ़ा रही हैं। मंदिर के आसपास फैली गंदगी व चिलचिलाती धूप के बीच महिलाओं को प्रसाद सामग्री बनाना पड़ा। साफ-सफाई व्यवस्था के लिए एक भी सफाई कर्मी नहीं होने से आसपास गंदगी का अंबार लगे होने से भक्तों को असुविधा का सामना करना पड़ा। विजयपुर निवासी सुभाष व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय चौरसिया ने सदियों से लगने वाले इस प्राचीन मेले की तरफ जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता है, जिससे यहां आने वाले भक्तों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें