फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मी करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। घंटाघर स्थित पालिका कार्यालय पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन किताबुद्दीन बीना और यरुना सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन किया। विनियमितीकरण नहीं होने से संविदा सफाई कर्मचारियों में काफी रोष है। वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष आशीष कुमार सुदर्शन ने कहा कि नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में नौ जून से लगातार क्रमिक अनशन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सन 1996 से 2001 तक सभी संविदा वर्क चार्ज सफाई कर्मचारियों को विनियमितीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारी शासनादेेश के अनुसार सातवां वेतनमान और साप्ताहिक अवकाश देने की मांग कर रहे हैं। स्थायी सफाई कर्मचारियों को शिक्षा के आधार पर पदोन्नत किया जाए। वर्क चार्ज संविदा केे सभी कर्मचारियों को दो माह का वेतन तत्काल दिया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर 12 जून से धरना प्रदर्शन और हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें