फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

701 छात्राओं ने छोड़ दी परीक्षा

Sat, 20 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन सख्ती के चलते इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा में 701 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं हाईस्कूल में संगीत वादन की परीक्षा में एक परीक्षार्थी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


 बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में जोनल, सेक्टर, स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल को खाली हाथ लौटना पड़ा। दूसरे दिन कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं जिले के 129 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरु हो गई हैं। परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल में संगीत वादन और इंटरमीडिएट में गृहविज्ञान की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान केंद्रोें पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जिसके चलते इंटरमीडिएट गृहविज्ञान की परीक्षा 701 छात्राओं ने तथा हाईस्कूल में संगीत वादन की एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दिया।

परीक्षा के दूसरे दिन अपर उप जिलाधिकारी रत्नप्रिया, बीडीओ सिटी भावना यादव, बीडीओ पहाड़ी चंदनदेव पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी हालत में नकल नहीं होने पाए। वहीं मंडलीय सचल दल को भी दूसरे दिन कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला।

मंडल में नकल रोकने के लिए पांच मंडलीय सचल दल बनाए गए हैं। जिनमें पहला सचल दल जेडी माया निरंजन, दूसरा सचल दल डायट प्राचार्य डा. पारसनाथ, तीसरा सचल दल डायट प्राचार्य सोनभद्र, चौथा सचल दल डायट प्राचार्य भदोही और पांचवां सचल दल वित्त व लेखाधिकारी जेडी के नेतृत्व में निरीक्षण कर रहा है।

 बोर्ड परीक्षा 2016 की सादी कापियों का वितरण राजकीय इंटर कालेज से किया जाएगा। प्रधानाचार्य चंद्रमा प्रसाद ओझा ने बताया कि कापियों को प्राप्त करने के लिए केंद्र व्यवस्थापक मांग पत्र प्रस्तुत करके कापियां प्राप्त कर सकते हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें