फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से चोरों ने गहने, सामान उड़ाए

Sat, 20 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार थाना क्षेत्रों में चोरों ने ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए दो लाइसेंसी असलहे समेत करीब दस लाख रुपये के जेवरात और अन्य सामान चुरा लिया। चार थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। घटना की तहरीर संबंधित थानों में दी गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा के रुक्खड़ घाट निवासी फैयाज आलम रुक्खड़ घाट कालोनी में मकान बनवाकर रह रहे हैं। घर के एक कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमें रखा 40 हजार रुपया नगदी गुरुवार की रात चुरा ले गए। सुबह घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। 
 
शेरवां संवाददाता के अनुसार पुलिस चौकी क्षेत्र के दोही खुर्द गांव के प्रधान जयप्रकाश अपने तथा  बड़े भाई के परिवार के साथ बुधवार को बनारस स्थित मकान में रहने चले गए थे।  गुरुवार की रात चोर पहुंचे और मकान बंद देख छत के रास्ते आंगन में उतर गए।
विज्ञापन


दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान को तोड़ कर कमरे में घुस गए। पूरे कमरे को खंगालते हुए चोरों ने प्रधान के बड़े भाई रवि प्रकाश  की लाइसेंसी राइफल और बक्से का ताला तोड़ कर सोने का एक चेन, दो अंगूठी, दो लाख रुपया नगद, समेत अन्य जेवरात उठा ले गए।

सुबह जब प्रधान घर पहुंचे और कमरे में गए तो देखा कि सभी कमरों का ताला टूटा है। सामान बिखरे पड़े हैं। कमरे में रखा दो लाख नगदी, जेवरात, लाइसेंसी बंदूक गायब मिले। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग सात लाख रुपये है। जमालपुर इंस्पेक्टर अभय सिंह, चौकी इंचार्ज को लेकर मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

 लालगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के  देवरी स्थित  शिवबालक खास निवासी दंतकेश्वर पांडेय के मकान में  गुरुवार की रात चोर घुस कर पूरे मकान को खंगाल डाले। उनकी दोनाली बंदूक, तीन बक्सा कपड़ा सिवान में उठा ले गए और वहां तोड़ कर उसमें रखा दो नग सोने की कील, नथिया, बर्तन समेत अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग दो लाख रुपये  है।

सीओ अखिलेश राय व थानाध्यक्ष रविंद्र यादव मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार बरौंधा चौकी क्षेत्र के नैड़ी निवासी दीनानाथ पटेल के घर  के लोग गुरुवार की रात बरामदे में सोए थे। देर रात पहुंचे चोरों ने घर के पीछे से कमरें में घुस कर वहां  बक्से में रखी  एक सोने की चेन, एक छागल, एक पेटी, एक सोने की बाला, दस हजार रुपया नगद उठा ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें