फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6805 ने छोड़ी बोर्ड की परीक्षा

Thu, 23 Mar 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
गुरुवार को मुसफ्फरंगज स्थित जीजीआईसी में परीक्षा देती छात्राएं।
विज्ञापन
सचल दल ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान गुरुवार को दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। वहीं सख्ती के चलते पहली पाली में पांच हजार 828 परीक्षार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा छोड़ दिया।  जबकि चित्रकला में 977 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। विज्ञान की परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेटों और सचल दल के निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा।  
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान और इंटरमीडिएट के चित्रकला की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। गुरुवार को जीआईसी प्राचार्य चंद्रमा प्रसाद ओझा के नेतृत्व में सचल दल ने छानबे ब्लॉक में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। उन्होंने चमेला देवी इंटर कॉलेज भटेवरा और पारसनाथ इंटर कॉलेज मनिकठा में एक-एक परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ा। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।   
पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 45 हजार 702 में से 39 हजार 614 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि पांच हजार 828 छात्र-छात्राओं ने सख्ती के चलते विज्ञान की परीक्षा छोड़ दिया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा में पंजीकृत सात हजार 731 परीक्षार्थियों में से छह हजार 754 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं 977 ने परीक्षा छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें