फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले भी करेंगे अब थाने की सफाई

Thu, 23 Mar 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पुलिस कर्मी भी थाने की सफाई करने का काम करेंगे। सभी को एक वर्ष में 100 घंटा तथा एक सप्ताह में दो घंटा श्रमदान व साफ सफाई करना है। मोदी के बाद योगी द्वारा जारी किए फरमान पर पुलिस कर्मियों ने भी झाडू उठा लिया है।   
विज्ञापन

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने पुलिस को शपथ दिलाते हुए कहा कि ना गंदगी करूंगा ना गंदगी करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं परिवार, मोहल्ले गांव व कार्यस्थल से शुरूआत करूंगा। मैं यह मानता हूं जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं इसका कारण यह है कि वहां नागरिक गंदगी नहीं करते ना ही होने देते है। इस विचार के साथ गांव गांव और गली गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं जो आज शपथ ले रहा है कि सौ व्यक्तियों तक इसको पहुंचाऊंगा। वह भी साफ सफाई के लिए सौ घंटे दे इसके लिए प्रयास करूंगा। इसी प्रकार पड़री थानाध्यक्ष यूपी सिंह ने कहा कि महात्मागांधी ने जिस भारत का सपना देखा है। उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी। बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना थी।   उधर, हलिया थाना परिसर में समस्त पुलिस आरक्षियों का स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि सामाजिक जीवन में स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने निजी जीवन में संपूर्ण स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा दी। इसके अलावा अन्य थाने पर भी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें