फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले के 6474 विद्यार्थियों को मिलेगा मुफ्त शिक्षा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में निर्धन वर्ग के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए रविवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया। इसके साथ ही इस शैक्षिक सत्र से 417 नए विद्यालयों को आरटीई पोर्टल पर पंजीकृत कराया गया है। इससे अब जिले के 6474 विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के विशेष प्रयास से यह संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि इससे पहले जिले में अनिवार्य शिक्षा के तहत कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा 371 स्कूलों में 3658 लाभार्थियों को ही दी जा रही थी, जबकि यू डायस पोर्टल पर जिले के 788 स्कूल मान्यता प्राप्त के रूप में पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से इस सत्र में नए 417 स्कूलों को आरटीई पोर्टल पर पंजीकृत कराया गया है। इससे अब आरटीई पोर्टल पर पंजीकृत स्कूलों की संख्या 788 हो जाने से 6474 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए आरटीई पोर्टल पर पंजीकरण एक दिसंबर से प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें