अदलहाट। धान क्रय केंद्र भुइली से धान का उठान न होने पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) मित्र सेन वर्मा ने प्रभारी/सचिव व मिल मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले में अपर जिला सहकारी अधिकारी चुनार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने निरीक्षण में पाया कि केंद्र पर धान खरीद मूल्य समर्थन योजना वर्ष 2019-20 अंतर्गत 10816 क्विंटल धान खरीद की गई। इसके सापेक्ष अभी तक 4520 क्विंटल धान उठान मीलों की ओर से किया गया। शेष 6296 क्विंटल धान का उठान नहीं किया गया। 29 फरवरी को धान खरीद बंद होने के बावजूद समिति गोदाम से धान का उठान नहीं किया गया। जबकि तब से लेकर अबतक कई बार बारिश के चलते पड़े धान भींग चुके। उन्होंने जिला प्रबंधक पीसीएफ को निर्देशित करते हुए तत्काल भुइली तथा अन्य क्रय केंद्रों के धान का मिल मालिकों की ओर से उठवाकर सीएमआर का प्रेषण कराने के निर्देश दिए।