राजगढ़। चौकी क्षेत्र के ददरा स्थित गर्दा बाबा मंदिर पर गुरुवार की सुबह शादी के लिए दूल्हा पक्ष शाम तक दुल्हन का इंतजार करता रहा। दुल्हन के न आने पर दूल्हा पक्ष थाने चला गया। वहां पर पुलिस ने दुल्हन पक्ष को बुलाया। देर शाम तक दुल्हन पक्ष के न आने पर पुलिस ने दूल्हा पक्ष को वापस भेजकर दोनों पक्षों को साथ आने की बात कही।
अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र निवासी युवती से तय हुई थी। दोनों की शादी गुरुवार को राजगढ़ चौकी क्षेत्र के गर्दा बाबा मंदिर में होनी थी। लड़का पक्ष तो गुरुवार की सुबह 10 बजे मंदिर पर पहुंच गया। दूल्हा पक्ष लड़की पक्ष वालों से फोन पर बात करता रहा, पर शाम चार बजे तक कोई नहीं पहुंचा। लड़की पक्ष के मंदिर पर न पहुंचने पर दूल्हे के पिता ने यूपी 100 डायल को फोन कर सूचना दिया। यूपी 100 डायल दूल्हा पक्ष को थाने ले गया। लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस लड़की पक्ष से बात कर थाने बुलाया, पर कोई थाने नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने लड़का पक्ष को घर जाने की बात कही। आखिरकार गाजे बाजे से आई बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौटी।