फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई न हुई तो दिव्यांजन दबाएंगे नोटा का बटन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विकलांग सेवा समिति की मासिक बैठक बुधवार को घोड़े शहीद बाबा प्रांगण में बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता करते नगर अध्यक्ष सुभाष मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान दिव्यांगों की कोई सुनने वाला नहीं। राजगढ़ ब्लाक अध्यक्ष रामवृक्ष चौहान ने कहा कि भयंकर गर्मी में क्षेत्र की जनता पेयजल संकट से जूझ रही है। अधिकारी आचार संहिता की बातकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। कहा कि क्षेत्र में तालाब, कुंआ पूरी तरह से सूख चुके हैं। गरीब जनता अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर पानी की तलाश में भटक रही है। कहा यदि समय रहते गरीबों की सुनवाई न हुई तो दिव्यांजन लोकसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाने का कार्य करेंगे। बैठक में केदारनाथ यादव, रामवृक्ष चौहान, सूरज प्रजापति, राम सिंह कोल, जावेद, अंजुम बानो, महेंद्र, राकेश, रामपति बिंद, राकेश सोनकर व राकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें