फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने भरे कल्पना के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछां स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मालवीय जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने रंग-बिरंगी छटा बिखेरी।
विज्ञापन

तीन श्रेणियों में विभाजित चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने रंग-बिरंगी आकृति उकेर कर अपना हुनर दिखाया। देश के महान सपूतों से लेकर विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय के शिक्षा मंदिर जैसे विषयों में स्कूली बच्चों ने कल्पना के रंग भरे। इसके पूर्व दक्षिणी परिसर की आचार्य प्रभारी प्रो. रमादेवी निम्माना पल्ली ने बच्चों को शुभकामनाएं देकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्र सलाहकार डॉ. अजय कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मालवीय जयंती के मुख्य समारोह में 25 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें