मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी वर्ष 2019 के चुनाव के तहत निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि संघ परिसर में टेंडर मतदान 20 दिसंबर को सुबह के साढ़े दस बजे से सांय चार बजे तक होगा। बताया कि संघ के कार्यकारिणी वर्ष 2019 के चुनाव में अधिवक्ता खालिद नदीम रहमानी व महेंद्र कुमार मिश्र को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए अधिवक्ता हरिश्चंद्र तिवारी, जगजीत सिंह, जयेश पटेल, महेंद्र कुुुमार यादव, रामचंद्र, विश्वनाथ प्रताप दूबे, रविकांत दीक्षित, सुभाष चंद्र दूबे, आलिया बानों को विशेष मतदान सहायक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं की सहायता के लिए छह टेबल लगाए जाएंगे। मतदान सहायक द्वारा जांच प्रक्रिया पूूर्ण करने के पश्चात मतदाता को मत पत्र प्रदान करने की संस्तुति की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदाता द्वारा संस्तुति पर्ची प्रस्तुत करने पर उन्हें मतदान के लिए मत पत्र दिया जाएगा।