मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से लखमापुर-चंदईपुर गांव के पास अंडर ग्राउंड पुल का निर्माण स्वीकृत हुआ है। अंडरग्राउंड पुल निर्माण की मांग को लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था।
अनुप्रिया पटेल ने अंडर ग्राउंड पुल के निर्माण के लिए डीएफसीसी के अधिकारियों के साथ रेलवे प्रतिनिधि डा. एस.पी. पटेल व रामकुमार विश्वकर्मा को भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराया था। ग्रामीणों ने बताया था कि यदि डीएफसीसी द्वारा अंडर ग्राउंड पुल निर्माण नहीं होने से लखमापुर में पानी भरा रहता है। अंडर ग्राउंड पुल स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और अनुप्रिया पटेल को धन्यवाद दिया। इस दौरान फूलमती देवी सहित नितिन विश्वकर्मा, सम्पूर्णानंद, शिव कुमार, जय प्रकाश, अजय सिंह, कोमल प्रसाद, दयाराम सरोज, दीनानाथ, राकेशसरोज, गायत्री देवी, उर्मिला देवी, अखिलेश कुमार, रामनरेश, बालक बिंद ने हर्ष जताया है।