मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की शुक्रवार को हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा टीम की घोषणा की। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतवंत भारती, चार उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सरोज, लालजी धरकार, हरिश्चंद कोल व सुभाष गौतम के अलावा दो महामंत्री, चार मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी के अलावा सात सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय और डा. बी आर अंबेडकर के नीतियों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा देश में गरीब और दलित समाज के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो योजनाएं चल रही हैं। राज्य में योगी सरकार काम कर रही है। कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य करें। संचालन विद्यासागर ने की। इस अवसर पर विष्णु सोनकर, रामआसरे सरोज, राजेश भारती, प्रदीप सोनकर, विनोद सोनकर, गुलाब पासी आदि मौजूद रहे।