फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न मामलो को गंभीरता से लें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महिला उत्पीड़न से आए मामलों के प्रति अधिकारी सजगता से कार्य करें। इस मामले में किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नही की जाएगी। उक्त बातें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सिंह ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में महिला उत्पीड़न जन सुनवाई के दौरान व्यक्त की।
विज्ञापन

सुनवाई से पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्या ने एक अगस्त 2018 को महिला उत्पीड़न सुनवाई सबंधित मामलो की समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया कि सुनवाई संबन्धित सभी दस मामलो पर आवश्यक कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जिसे संबंधित शिकायतकर्ताओं के पते पर रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग सदस्या के सामने कुल 17 मामले प्रकाश में आए। जिनमें दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, घर से निष्कासन व पति के गुमशुदगी के शामिल रहे। राज्य महिला आयोग सदस्या ने आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला प्रोवेशन अधिकारी व सीओ सिटी संजय सिंह को सौपें। सुनवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सदर, महिला थानाध्यक्ष, महिला हेल्प लाइन व आपकी सखी आशा ज्योति केंद्र एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के समस्त स्टाप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें