फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टपकते पानी में अभिलेख भींगता देख विफरी सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को हलिया विकास खंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में अभिलेख भीगता देख उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ददरी में आयोजित चौपाल से फुर्सत मिलते ही सीडीओ ब्लाक मुख्यालय पहुंच गई। यह देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बीडीओ सुदामा सिंह यादव भी ब्लाक मुख्यालय पहुंचे गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय भवन में टपकते पानी के बीच भीगते अभिलेखों को देख नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब सात माह पूर्व निरीक्षण के दौरान ही व्यवस्थाओं को सुधारे जाने की बातें कहीं गई थी क्यों नहीं कराई गई। सीडीओ ने ब्लाक सभागार की रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लाक कार्यालय में विकास से जुड़ी अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एडीओ पंचायत कार्यालय, मॉडल भवन, इज्जत घर के निरीक्षण के साथ ही साथ ब्लाक परिसर में साफ-सफाई पर नजर रखा। ब्लाक परिसर में खाली पड़े स्थान पर उन्होंने पार्क निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें