फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों का किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देशन में आगामी 17 सितंबर को जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाकर शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराया जा रहा है साथ ही लोगों को शौचालयों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा शौचालयों का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आनंद कुमार सिंह द्वारा विकास खंड सिटी के अहमलपुर, सिरसी बघेल गांव और प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर में बने शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया और शौचालय का शत प्रतिशत उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एडीओ पंचायत सिटी, बीसी विभा बिंद, मनीष पांडेय, नरेश तिवारी आदि मौजूद रहे। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने विकास खंड हलिया के कुशियरा, ददरी आदि गांवों में शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीसी आशिक अली, राजदेव रहे। राजगढ़ ब्लॉक में मंडलीय टीम ने खुले में शौच मुक्त गांवों का निरीक्षण किया। बीसी दिव्या सिंह व निराला सिंह ने कार्यो के बारे में जानकारी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें