फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को स्वच्छ रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में चल रहा सफाई अभियान मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाधिकारी ने सफाई अभियान के साथ साथ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी तत्काल हटवाया। साथ ही लोगों को चेतावनी दिया कि दोबारा गंदगी मिलने अथवा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने लोगों को समझाया कि जनपद को स्वच्छ और साफ सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसके लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर साफ होने तक अभियान अनवरत चलता रहेगा। जनता नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। डीएम ने कहा कि नगर पालिका और गांवों में तैनात कर्मचारियों द्वारा दायित्यों को नहीं निभाया जा रहा था, इसके लिए सफाई के लिए उतरे। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने लोगों को समझाते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग करें। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। सफाई अभियान के दौरान एसडीएम सदर अरविंद चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राजित राम प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, बीडीओ सिटी नीरज दूबे, बीडीओ भावना यादव, उप निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय, जिला प्रोवेशन अधिकारी अमरेंद्र पोत्सायन, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, एआरटीओ अल्का शुक्ला, कृषि अधिकारी पवन प्रजापति, रामजी उपाध्याय, डीपीआरओ चुरनराम जायवाल, डीसी विनोद श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत विनोद कुमार, एके मिश्रा, सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय आदि ने गांव में साफ-सफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें