फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर का विकास पहली प्राथमिकता: मनोज

विज्ञापन
सड़क का लोकार्पण करते नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को नगर में एक साथ 22 स्थानों पर सड़क और सीवर के कार्यों का लोकार्पण किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता विकास है। नगर का विकास तेज गति से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में 14वें वित्त योजना के तहत विकास कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने चेतगंज वार्ड में गणेश आटा चक्की से संजय चौरसिया, शिवाला महंथ वार्ड में लालबाग कालोनी से विजय शंकर के मकान तक, कंतित, बाग कुंजल गिर, उत्तरी सबरी, नई बस्ती, स्टेशन रोड, अनगढ़ वार्ड, मिशन कंपाउंड, तरकापुर सहित नगर में 22 स्थानों पर लोकार्पण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव, नगर अभियंता रामजी उपाध्याय, अवर अभियंता सुनील कुमार मौर्य, सभासद रीता पांडेय, जाहिद अख्तर, राजेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें